पुणे में श्रद्धालुओं से भरी वैन खाई में गिरी, 8 महिलाओं की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक

महाराष्ट्र के पुणे जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts