मुजफ्फरनगर में SSP अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जनता की समस्याओं और शिकायतों का ध्यानपूर्वक समाधान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनता की हर शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और गुणवत्ता के साथ उनके निस्तारण के निर्देश दिए। महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल ‘क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग)’ को सक्रिय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।यह कदम शासन के आदेशों-निर्देशों के तहत पुलिस और जनता के बीच संवाद को बढ़ावा देने और त्वरित न्याय प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts