मुजफ्फरनगर में 57 लाख की लागत से बनी पांच सड़कों का लोकार्पण, नागरिकों को समर्पित

मुजफ्फरनगर नगर क्षेत्र के विकास को गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को दो वार्डों की तीन प्रमुख कॉलोनियोंअम्बा विहार, अवध विहार और अग्रसैन विहार में 57 लाख रुपये की लागत से बनी पांच सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद अपने पूरे क्षेत्र में स्वच्छता, आधारभूत ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत है। आने वाले समय में नगर की प्रत्येक गली और मोहल्ले में साफसफाई और अच्छी सड़कों की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी, जिससे नागरिकों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।वार्ड संख्या 43 के अंतर्गत अम्बा विहार कॉलोनी में बने मुख्य मार्ग का लोकार्पण करते हुए पालिकाध्यक्ष ने उद्घाटन से पहले सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। यह मार्ग लगभग 350 मीटर लंबा है और इसे दो भागों में विभाजित कर सीसी सड़क के रूप में निर्मित किया गया है। एक भाग नाज प्रोविजन स्टोर से सतीश गोयल टिहरी वालों के आवास तक और दूसरा भाग मुस्तफा मस्जिद वाली गली से भोला जनरल स्टोर तक बनाया गया है। इस पर कुल 28 लाख रुपये की धनराशि राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत व्यय की गई।इसी क्रम में वार्ड संख्या 18 में भी पालिकाध्यक्ष ने सभासद ममता बालियान के साथ 29 लाख रुपये की लागत से बनी तीन सीसी सड़कों का उद्घाटन किया। यहां स्थानीय नागरिकों ने सड़कों के निर्माण के लिए पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, सभासद पति शाहिद आलम, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, शौकत अंसारी, विकल्प जैन, आशुतोष गुप्ता, जूनियर इंजीनियर कपिल कुमार, लिपिक गोपाल त्यागी, समाजसेवी असद फारूकी, जिला पंचायत सदस्य कासिम, परवेज अहमद एडवोकेट, डॉ. जुल्फिकार राव, रियाज एडवोकेट, आरिफ राणा सहित कई सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts