लखनऊ में डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर महिला मरीज से किया दुष्कर्म,

लखनऊ। बक्शी का तालाब के इन्दौराबाग स्थित तेजस अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चिकित्सक विजय कुमार गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने आरोपित का चिकित्सकीय लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है, ताकि वह भविष्य में किसी अस्पताल में काम न कर सके। मामले में उसके मोबाइल को भी जांच के लिए भेज दिया गया है।उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद एसीएमओ प्रशासन डॉ. बीएन यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह ने अस्पताल में ताला लगवाकर उसे बंद करा दिया है। आरोपित के डिग्री जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर डॉक्टर पर कार्रवाई करने की जानकारी दी थी।

यह है पूरा मामला

सीतापुर के तम्बौर थाना क्षेत्र के रजनापुर गांव निवासी विजय कुमार गिरी बीकेटी के इन्दौराबाग इलाके में किराये के भवन में तेजस अस्पताल संचालित करता था। बीकेटी क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा को तबीयत खराब होने पर 19 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आरोप है कि गुरुवार दोपहर उपचार के बहाने डॉक्टर छात्रा को अस्पताल के ओटी कक्ष में ले गया। वहां मौजूद कर्मचारियों को बाहर भेजने के बाद उसने छात्रा को इंजेक्शन देकर बेहोश किया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता की बहन जब वार्ड में पहुंची तो छात्रा वहां नहीं मिली। स्टाफ से जानकारी लेने के बाद वह सीधे ओटी पहुंची, जहां छात्रा अस्त-व्यस्त हालत में मिली। होश आने पर छात्रा ने डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।इसके बाद परिवारजन ने डायल 112 पर सूचना दी। घटना सुनकर लोगों एकत्रित हो गए ते सूचना मिलते ही मौके पर एसीबी बीकेटी विकास पांडेय समेत अन्य पुलिसबल पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया था।

एसीपी ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और गुरुवार देर रात आरोपित से पूछताछ की गई है, जिसमें अपना जुर्म स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। ऐसे में पुलिस ने घटना के वक्त पहने गए डॉक्टर के कपड़ों को फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

डॉक्टर के लाइसेंस को रद करने के लिए भेजा गया

आरोपित डॉक्टर के बीएएमएस की डिग्री है और वह लंबे समय से अस्पताल चला रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से आधार कार्ड और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पताल और डॉक्टर के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अस्पताल बंद पडॉ. है और आसपास के लोगों में भारी आक्रोश है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts