डीएम कार्यालय में सपा राष्ट्रीय महासचिव ने उठाया जनपद के चार युवकों की रिहाई का मुद्दा

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जनपद के तिंदवारी क्षेत्र के चार युवकों की पाकिस्तान की जेल से रिहाई का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को इन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।बताया गया कि माटा गांव के जितेंद्र पुत्र संजय,धौंसण गांव के लक्ष्मण पुत्र जागेश्वर,चांदबाबू पुत्र बशीर तथा चटगन गांव के सर्वेश पुत्र श्रीराम वर्ष अक्टूबर 2021 में गुजरात तट पर मछली आखेट के दौरान पाकिस्तानी नौसेना द्वारा पकड़े गए थे।तब से सभी चार युवक पाकिस्तान की जेल में बंद हैं और उनके परिवार गहरी मानसिक एवं आर्थिक पीड़ा झेल रहे हैं।विशंभर प्रसाद निषाद ने पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा कहा कि यह अत्यंत गंभीर मानवीय मामला है।पार्टी आगामी लोकसभा सत्र में अपने सांसदों के माध्यम से इस विषय को संसद में उठाएगी, ताकि भारत सरकार त्वरित कदम उठाकर इन युवकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित कर सके।उन्होंने कहा कि वर्षों से बंद इन निर्दाष युवकों की घर वापसी से उनके परिवारों में फिर से खुशियों का संचार होगा।इस दौरान सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले सहित स्थानीय कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts