इमरान खान की बहन अलीमा को दो लड़कियों ने मारे अंडे, बाल-बाल बचा चेहरा,

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान पर अंडा फेंका गया है। रावलपिंडी की अडियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते समय अलीम पर अंडे से हमला किया गया।इमरान खान फिलहाल अडियाला जेल में बंद हैं। इमरान की बहन अलीमा शुक्रवार को जेल के बाहर इमरान के मुकदमों के बारे में बोल रही थी। इसी दौरान उन पर अंडा फेंकने की घटना हुई। अलीमा पर अंडे फेंकने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मीडिया से बात करते समय अलीमा पर अचानक अंडा फेंका जाता है, जो सीधे उनको आकर लगता है। इसके बाद इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थक अंडे फेंकने वाली दोनों महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लेते हैं। पीटीआई समर्थकों ने दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया।

पीटीआई की समर्थक हैं दोनों

रावलपिंडी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गईं महिलाएं पीटीआई पार्टी की समर्थक हैं। ये दोनों अखिल सरकारी कर्मचारी महागठबंधन के सदस्यों के साथ अपनी मांगों के विरोध में प्रदर्शन करने आई थीं। बयान में कहा गया है कि अलीमा के दोनों महिलाओं के सवालों का जवाब ना देने पर अंडा फेंका गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर अडियाला चौकी ले आई।

पीटीआई ने अलीमा पर अंडा फेंकने की घटना की शर्मनाक बताते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए भेजा गया था। पार्टी ने अपने बयान में कहा, ‘इन महिलाओं को एक खास एजेंडे के तहत अलीमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा गया था। पाकिस्तान की ज्यादातर प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने भी अलीमा पर हमले की आलोचना की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts