धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी स्थित बिजौली मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के संगठन पर्व के तहत एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन पर्व के जिला प्रभारी पंकज मीणा ने कहा कि “भाजपा की ताकत हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठित और सक्रिय बनाना है, ताकि पार्टी हर स्तर पर और मजबूत हो सके।”

सह संगठन प्रभारी डॉ. लोकेश चतुर्वेदी ने कहा कि “यह पर्व औपचारिकता नहीं, बल्कि एक मिशन है। हमें बूथ स्तर से लेकर जिले तक संगठन को और प्रभावशाली बनाना है।”बिजौली मंडल प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष धीरसिंह जादौन ने कहा कि “संगठन पर्व हमें आत्मविश्लेषण और सुधार का अवसर प्रदान करता है। हमें सामूहिक प्रयासों से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”
जिला मंत्री एवं सह प्रभारी विजय त्यागी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “संगठन पर्व के माध्यम से पार्टी के मूल सिद्धांतों को हर कार्यकर्ता तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। बूथ स्तर पर मज़बूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है।”बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामवीर गुर्जर ने की। उन्होंने कहा कि “हम सभी को मिलकर संगठन को और मजबूत बनाना है। संगठन पर्व एक ऐसा अवसर है, जिसमें हम अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर कर सकते हैं।”
बैठक में मंडल के नव नियुक्त बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में विष्णु सिंघल, द्वारका प्रसाद, मलखान सिंह कंसाना, हरिओम वार्ड पंच, रघुराज सिंह, रवि गुर्जर, संतोष कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, राजू सरपंच, ऋषिपाल महामंत्री, गोपाल कोहली और हंसराम गुर्जर शामिल हुए।बैठक का संचालन ज़िला मंत्री विजय त्यागी ने किया और अंत में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और भी मज़बूती से मजबूत करने की अपील की।















