मुजफ्फरनगर: विधवा महिला के घर पर अवैध कब्जा, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके बड़े बेटे गुफरान की मृत्यु के बाद उसकी बहू अजरा ने स्थानीय दबंग लोगो के साथ मिलकर उसे और उसके छोटे बेटे फुरकान को घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला अपने मकान में अपने दो बेटों गुफरान और फुरकान के साथ रहती थी। गुफरान की शादी अजरा से हुई थी, लेकिन उसका कोई संतान नहीं था। करीब एक साल पहले गुफरान की मृत्यु हो गया। इसके बाद अजरा का संबंध इलाके के लोगो से हो गया है,आरोप है कि अजरा और इन दबंगो ने महिला व उसके बेटे फुरकान को मकान से बाहर निकाल दिया। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाही तो आरोपियों के दबदबे के चलते कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

पुनः हमला और धमकी

10 फरवरी 2025 को शाम 7 बजे पीड़िता अपने बेटे फुरकान के साथ घर लौटी तो अजरा ने फोन कर कुछ अज्ञात लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने महिला व उसके बेटे के साथ गाली-गलौच और मारपीट की तथा फिर से जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसके मकान को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई है। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

क्या पुलिस करेगी कार्रवाई?

अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में कोई सख्त कदम उठाएगा या फिर दबंगों का आतंक यूं ही जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts