भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर में ई रिक्शाओं की बढ़ती संख्या के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में आ रही परेशानियों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कदम उठाने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) अतुल चौबे के अनुसार, अवैध ई रिक्शाओं के परिचालन को कल से बंद किया जाएगा।यदि किसी चालक के पास रजिस्ट्रेशन, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, या बीमा नहीं है, तो उन रिक्शाओं को अवैध माना जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्शा मालिकों से अपील की है कि केवल वे रिक्शा सड़क पर चलें जिनके पास सभी आवश्यक कागजात हैं। इसके साथ ही, कल से ट्रैफिक पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रिक्शाओं को रोकने का कार्य करेगी।















