आईजी और एसपी ने जवानों के साथ किया वृक्षारोपण.

बांदा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन बांदा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों के साथ मिलकर नीम, पीपल, बरगद और आम के सैकड़ों पौधे लगाए।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। पुलिस विभाग सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी आगे रहेगा। मुख्यमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को हम जनपद के हर थाने, चौकी और पुलिस लाइन में सफल बनाएंगे। मेरा सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान है कि वे अपने घर और कार्यस्थल पर पौधा लगाएं और उसकी मां की तरह देखभाल करें। आने वाले समय में हम स्कूल-कॉलेजों में जाकर भी बच्चों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करेंगे।आईजी ने भी कहा कि पेड़ ही जीवन हैं। हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।वृक्षारोपण के दौरान पूरे पुलिस लाइन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। अधिकारियों और जवानों ने शपथ ली कि वे लगाए गए पौधों की सुरक्षा करेंगे और उन्हें बड़ा वृक्ष बनाएंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts