हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में वक्फ की समस्याओं का समाधान कर देंगे” — इमरान मसूद

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा, *”जिस दिन हम आ जाएंगे, उस दिन घंटे भर में वक्फ की सारी समस्याओं का इलाज कर देंगे।”* उनके इस बयान को विपक्षी दलों ने चुनावी वादों से जोड़कर देखा है, जबकि उनके समर्थक इसे अल्पसंख्यक समुदाय के हित में उठाई गई अहम आवाज बता रहे हैं। मसूद का यह बयान वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर लंबे समय से चली आ रही अनियमितताओं और विवादों के बीच आया है, जिससे यह मुद्दा और गरमा गया है।

मुर्शिदाबाद हिंसा पर क्या बोले इमरान?

मुर्शिदाबाद हिंसा पर इमरान मसूद ने कहा कि हम हिंसा के पूरी तरह खिलाफ हैं. ये लड़ाई देश के मुसलमानों की नहीं है, ये देश के संविधान की लड़ाई है. जिस तरह से वक्फ कानून लाकर संविधान को रौंदा गया, उन्होंने (भाजपा) आंशिक रूप से संविधान को रौंदा है. मैं सभी से अपील करूंगा कि विरोध करें लेकिन ऐसा कुछ न करें जो संविधान के खिलाफ हो.

‘कानूनी सीमाओं में रहकर विरोध करें’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि कानूनी सीमाओं में रहकर विरोध करें, कानूनी सीमाओं को न तोड़ें. उन्होंने कहा कि बीजेपी वह पार्टी है जो सबसे ज्यादा कानून व्यवस्था बिगाड़ती है. ये इस देश की खूबसूरती है कि यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी भाई-भाई की तरह रहते हैं लेकिन ये उस भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं. बंगाल के मुर्शिदाबाद के कई इलाकों में शुक्रवार को हिंसा भड़की थी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts