यूपी में आईएएस-पीसीएस फ्री कोचिंग रिजल्ट जारी,

उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी जिन्होंने राज्य के विभिन्न संस्थानों में फ्री आईएएस/ पीसीएस की फ्री कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था उनका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ की ऑफिशियल वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जारी हुआ है। उम्मीदवार तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

संस्थान वाइज चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी

ओवरऑल मेरिट लिस्ट के साथ ही फ्री कोचिंग देने वाले सभी संस्थानों में चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है। जी उम्मीदवार को जिस संस्थान में सीट अलॉट हुई है वे वहां से फ्री कोचिंग का लाभ ले सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

  • यूपी आईएएस पीसीएस फ्री कोचिंग मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए पोर्टल socialwelfareup.upsdc.gov.in/main.aspx पर जाएं।
  • परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें, पर टैब करें।
  • अब लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही वेबसाइट पर ही नीचे सभी संस्थानों के अनुसार भी मेरिट लिस्ट दी गई है। इस पर क्लिक करके आप संस्थान वाइज भी नतीजे चेक कर सकते हैं।

    कहां कितनी सीटें रिक्त, देखें डिटेल

    यहाँ छवि में दी गई तालिका (टेबल) का विवरण उसी प्रारूप में प्रस्तुत है:

    समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत संचालित निम्न कोचिंग केन्द्रों में आई०ए०एस० / पी०सी०एस० परीक्षा-2026 के पूर्व कोचिंग हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र शासनादेश संख्या-1015/26-3-2020(1514/2016) दिनांक 27 अप्रैल, 2016 में निहित व्यवस्थानुसार आमंत्रित किये जाते हैं।

    क्र० सं० कोचिंग केन्द्र का नाम पुरुष / महिला अभ्यर्थी हेतु प्रवेश प्रक्रिया से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
    1 छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन, लखनऊ। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों हेतु। 225
    2 आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों हेतु। 150
    3 राजकीय आई०ए०एस० / पी०सी०एस० कोचिंग सेन्टर, निजामपुर, हापुड़ अनुसूचित जाति के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों हेतु 150 (पुरुष-90 + महिला-60)
    4 संत रविदास आई०ए०एस० / पी०सी०एस० पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, वाराणसी। अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों हेतु 75
    5 डा० बी०आर० अम्बेडकर आई०ए०एस० / पी०सी०एस० पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, आगरा। अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों हेतु मरम्मत के कारण असंचालित
    6 डा० बी०आर० अम्बेडकर आई०ए०एस० / पी०सी०एस० पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, अलीगढ़। अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों हेतु 150
    7 न्यायिक सेवा प्रशिक्षण केन्द्र, प्रयागराज। अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों हेतु 40
    8 आई०ए०एस० / पी०सी०एस० पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, गोरखपुर अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों हेतु 75

    1 अगस्त से कोचिंग सत्र स्टार्ट

    विभाग की ओर से नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक 1 अगस्त से सभी संस्थानों में सत्र स्टार्ट हो जायेगा। ऐसे में छात्र जिस संस्थान के लिए एलिजिबल हैं वहां जाकर 1 अगस्त से कक्षाएं ज्वाइन कर सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts