पत्नी से विवाद पर पति ने खाया जहरीला पदार्थ हुई मौत.

बांदा। शादी के 9 माह बाद पति पत्नी के विवाद के चलते पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके चलते परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां पर मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज में एक घंटे तक बवाल काटा जिसके बाद पुलिस के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। मामला नगर कोतवाली के पड़ूई गांव निवासी राजबहादुर साहू के 26 वर्षीय पुत्र रामजी द्वारा बुधवार की दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया और गुरुवार को उपचार के दौरान रामजी की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों के ऊपर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया और जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने बवाल काटना शुरू कर दिया और बवाल इतना बढ़ गया कि मौके कर पुलिस आ गई और फिर पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत करवाया। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक रिक्शा चालकर अपना परिवार पाल रहा था। वहीं मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मैं सरकारी कार्य के चलते न्यायालय में प्रयागराज में हूं लेकिन जानकारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts