पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा। ससुर को पत्नी को मायके ले जाने के चलते पति ने फांसी लगा ली जिससे पति की मौत हो गई और पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला गिरवा थाना क्षेत्र के खुराहंड चौकी का है जहां पर खुराहंड गांव निवासी श्री केशन के 34 वर्षीय पुत्र बसंतलाल द्वारा शुक्रवार की रात्रि अपने कच्चे मकान में करी में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के बड़े भाई राकेश ने बताया कि मृतक पंजाब में मजदूरी करके अपने परिवार का भरन पोषण करता था लेकिन 6 तारीख को मृतक के ससुर द्वारा मृतक की पत्नी को अपने साथ पंजाब के गया था क्योंकि मृतक आए दिन पत्नी झगड़ा करता रहता था जिसके चलते पत्नी अपने पिता के साथ पंजाब चली गई जिसके चलते मृतक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी और जब सुबह मृतक का छोटा भाई कमरे गया तो मृतक फांसी में झूल रहा था तभी उस इसकी सूचना थाने में दी और खुराहंड चौकी प्रभारी मौक पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts