अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में पिछले 9 महीने से फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के लिए धरती पर लौटने का समय आ गया है। मंगलवार को ही भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर आईएसएस से स्पेसक्राफ्ट अनडॉक किया जाएघा।इसके बाद क्रू-9 की वापसी शुरू हो जाएगी। करीब 17 घंटे के सफर के बाद दोनों अंतरिक्षयात्री धरती पर पहुंच जाएंगे। बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 5 जून 2024 को आईएसएस के लिए रवाना हुए थे। वह आठ दिन के बाद ही वापस आने वाले थे लेकिन स्टारलाइनर में खराबी आने के बाद इसे खाली ही वापस बुला लिया गया।
NASA ने सुनीता और विलमोर की वापसी की सारी डीटेल शेयर की है। नासा के मुताबिक 18 मार्च को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर ही यान का हैच बंद हो गया। इसके बाद 10 बजकर 35 मिनट पर इसे अनडॉक कर दिया जाएगा। 19 मार्च को रात के 2 बजकर 41 मिनट पर यान वायुमंडल में प्रवेश करेगा। इसके बाद सुबह के 3 बजकर 27 मिनट पर समुद्र में यान की लैंडिंग होगी। 5 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उनकी वापसी की आधिकारिक सूचना दी जाएगी।
सुनीता विलियम्स ने आईएसएस में रहने के दौरान कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं। वह अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन रहने वाली महिला हैं। वह 286 दिन अंतरिक्ष में बिता चुकी हैं। इसके अलावा सुनीता विलियम्स ने अब तक 9 बार स्पेसवॉक किया है। वह कुल 62 घंटे और 6 मिनट स्पेसवॉक कर चुकी हैं। बता दें कि पहले दोनों की वापसी की तारीख 16 मार्च फिक्स की गई थी। हालांकि ड्रैगन यान के रॉकेट में खराबी की वजह से समय बदल दिया गया।
LIVE: @NASA_Astronauts Nick Hague, Suni Williams, Butch Wilmore, and cosmonaut Aleksandr Gorbunov are packing up and closing the hatches as #Crew9 prepares to depart from the @Space_Station. Crew-9 is scheduled to return to Earth on Tuesday, March 18. https://t.co/TpRlvLBVU1
— NASA (@NASA) March 18, 2025















