कठूमर: भव्य विदाई समारोह में पुलिस अधिकारी कैलाश चंद चौधरी को दी गई सम्मानजनक विदाई

कठूमर।पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय कठूमर में एडिशनल एसपी पद से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कैलाश चंद चौधरी को शुक्रवार को एक भव्य विदाई समारोह के साथ सम्मानित किया गया। कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में निर्भीक, ईमानदार, मृदुभाषी और मिलनसार छवि के धनी रहे चौधरी को इस अवसर पर साफा एवं माला पहनाकर, घोड़ी पर बैठाकर डीजे की धुनों और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान माहौल भावुकता और सम्मान से भरपूर रहा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैलाश चंद चौधरी ने कहा कि “पुलिस और आमजन के बीच आपसी प्रेम और विश्वास का संबंध जितना प्रगाढ़ होगा, अपराधों पर नियंत्रण उतना ही प्रभावी होगा। हमें संवाद और सहयोग की भावना को बनाए रखना चाहिए।”

चौधरी ने गुरुवार देर शाम तक अपनी सेवा के अंतिम दिन भी कार्यालय में शेष विभागीय कार्यों की फाइलों का अवलोकन कर दस्तखत किए।

विदाई समारोह में थाना प्रभारी महेश तिवारी (कठूमर), संजय शर्मा (बहतुकला), धीरेंद्र सिंह गुर्जर (खेरली), भाजपा वरिष्ठ नेता गोपेश भारद्वाज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शेर सिंह मीणा, पूर्व सरपंच तूहीराम चौधरी, युवा समाजसेवी सोमेश्वर चौधरी, जयप्रकाश दीक्षित, देवेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, रामावतार शर्मा (जाडला), महेश अग्रवाल (कांकरोली), बिन्ना शर्मा (मसारी) सहित अनेक पुलिस अधिकारी, स्टाफ व सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts