अलवर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नजर बगीची स्थित राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड कार्यालय में नारी सशक्तिकरण से जुड़ी महिलाओं का स्वागत और सम्मान किया गया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मुख्यालय की कल्पना शर्मा ने बताया कि यह पहला अवसर है जब इस कार्यक्रम का संचालन पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं। इस मौके पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रेनू मिश्रा, पूनम गोयल, सविता मीणा सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।















