जीएसटी सुधार व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक विजय: मीनाक्षी स्वरूप ने बिंदल बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने  न्यू मंडी स्थित बिंदल बाजार में व्यापारियों के साथ सीधा संवाद करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधार को व्यापारी हितों की ऐतिहासिक विजय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए गए सुधारात्मक कदमों से व्यापारिक करों में राहत मिली है, जिससे व्यापारियों में उत्सव जैसा माहौल है। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि यह सुधार न केवल व्यापार को सुलभ बनाएगा, बल्कि स्थानीय आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार केवल करों का सरलीकरण नहीं, बल्कि देश की आर्थिक रीढ़ माने जाने वाले व्यापारियों के लिए नई ऊर्जा का स्रोत है। यह निर्णय व्यापार और उद्योग जगत के लिए एक प्रगतिशील कदम है, जिससे आत्मनिर्भर भारत की राह और सशक्त होगी। मीनाक्षी स्वरूप ने राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जीएसटी रिफॉर्म पारदर्शिता, समानता और विकास का नया अध्याय है। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे इस बदलाव को आत्मसात करें और व्यापार को राष्ट्र सेवा का माध्यम बनाएं।

इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और प्रमुख व्यापारियों के साथ संवाद के दौरान बिंदल चौराहे के सौंदर्यीकरण हेतु व्यापारी प्रतिनिधियों शलभ गुप्ता, विजय बाटा और अमित जैन ने एक मांगपत्र भी प्रस्तुत किया, जिस पर मीनाक्षी स्वरूप ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दिनेश पुंडीर, सुनील तायल, घनश्याम, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार, विपिन, पारस, जनार्दन विश्वकर्मा, गिरीश पाहुजा, तरुण मित्तल, बिट्टू गुप्ता, कपिल अरोरा, पंकज जैन, सुभाष मित्तल, गौरव कुच्छल, भावना नरूला सहित अनेक व्यापारी व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts