थाइलैंड-कंबोडिया के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर;

थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 47वें दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के बीच हालिया सैन्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए आखिरकार एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए.इस डील का क्रेडिट पहले ही ले चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस खास मौके पर रेड कार्पेट के ऊपर जमकर थिरके. इस तरह उन्होंने दोनों देशों के बीच हुई डील का झूमते हुए जश्न मनाया.

इस पीस डील वाले समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में साइन किए गए. ट्रंप ने भी इस मौके पर दोनों पक्षों द्वारा किए गए शांति प्रयासों की सराहना करते हुए इसे दक्षिण-पूर्व एशिया के सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बताया. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की सीधी भागीदारी के चलते साइन हुई इस पीस डील यानी शांति समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच पल रही शत्रुता का औपचारिक रूप से समाप्त करना और साउथ एशिया में स्थायी शांति के लिए बेहतरीन माहौल बनाना था.

पांच दिन बहा था खून!

आपको बताते चलें कि इस समझौते की वजह इसी साल जुलाई के महीने में हुई संक्षिप्त लेकिन पांच-दिवसीय सैन्य संघर्ष थी, जिसके परिणामस्वरूप दर्जनों लोग हताहत हुए थे. लाखों लोगों को विस्थापन की मार का सामना करना पड़ा था.

इस समझौते में थाईलैंड द्वारा बंदी बनाए गए 18 कंबोडियाई सैनिकों को रिहा करना और दोनों पक्षों द्वारा सीमा क्षेत्र से भारी हथियार हटाना शुरू करना शामिल था. यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब ट्रंप अपने एशियाई दौरे के पहले चरण का समापन कर रहे हैं, जिसमें क्षेत्रीय कूटनीति में अमेरिका की भूमिका अन्य महाशक्तियों की तुलना में कुछ बढ़ गई है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts