मुजफ्फरनगर : खंडहर मंदिर का शुद्धिकरण, हिंदू-मुस्लिम समाज ने साथ मिलकर किया स्वागत.

मुजफ्फरनगर जिले के लद्दावाला मोहल्ले में एक 54 साल पुराना खंडहर मंदिर मिलने के बाद सोमवार को हिंदू संगठनों और खटीक समाज के लोगों ने स्वामी यशवीर महाराज का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी जी ने मंदिर का शुद्धिकरण किया और भगवान शिव के जयघोष के साथ हवन पूजन कराया।

इस कार्यक्रम में मोहल्ले के मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वामी जी का पुष्पों की वर्षा से स्वागत किया, जिससे क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया।

मंदिर के ऊपर स्थानीय लोगों ने अपने मकान के छज्जे निकालकर अतिक्रमण किया है, जिसे स्वामी यशवीर जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन इसे जल्द हटवाए, वरना सनातनी धर्म के लोग स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए आ जाएंगे।

इस दौरान, सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसमें एएसपी व्योम बिंदल, तहसीलदार राधेश्याम गौड़, और नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।स्वामी यशवीर जी के इस कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय की ओर से भाईचारे का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जो क्षेत्र में अमन-चैन और एकता का प्रतीक बना।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts