Khan Sir के पटना कोचिंग सेंटर के सामने हुई ताबड़तोड़ फायरिंग,

बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में प्रसिद्ध एजुकेटर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। यह घटना कथित रूप से दो कोचिंग संचालकों के बीच चल रहे वर्चस्व विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।ये घटना खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर यह घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस फायरिंग को खान सर और एक अन्य कोचिंग संचालक ज्ञान बिंदु के बीच पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि खान सर ने पहले फायरिंग और अफरातफरी की बात कही थी लेकिन FIR में फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी या कारण को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खान सर बोले- वो चाहते है कि मैं इतनी कम फीस में न पढ़ाऊं

खान सर ने बयान देते हुए कहा, “फायरिंग के समय मैं वहीं मौजूद था। मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं।” इस हिंसा में उनका एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। खान सर के अनुसार, इस विवाद का कारण यह है कि “दूसरे कोचिंग वाले चाहते हैं कि मैं इतनी कम फीस में न पढ़ाऊं।” उन्हें उनके कोचिंग संस्थान के बेहतर नतीजों से भी समस्या है।

खान सर ने सुरक्षा की मांग की

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले और कार्यालय में तोड़फोड़-गोलीबारी के बाद, उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मांगी है। इस घटना को लेकर खान सर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा, “मुख्य मुद्दा यह लगता है कि हम इतनी कम फीस पर पढ़ाकर इतने बड़े परिणाम कैसे दे रहे हैं? प्रशासन से अपील है कि गरीबों के शिक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा पर विचार करें। जब हजारों छात्र सफल होते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्व हमें दबाने की कोशिश करते हुए खुद को खतरा महसूस करने लगते हैं।”

खान सर ने बताया किसने करवाई ये फायरिंग?

खान सर ने बताा घटना के संबंध में, सीसीटीवी फुटेज अधिकारियों को दी गई है। सुरक्षा गार्ड ने हमलावरों की पहचान “नजदीकी कोचिंग सेंटर के लोगों” के रूप में की है। खान सर के आरोपानुसार, प्रतिद्वंद्वी संस्थान ही इस घटना के पीछे है, जिन्होंने उनके सेंटर को ‘उड़ाने’ की भी धमकी दी है।वहीं प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह गोलीबारी खान सर और प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु के संचालक के बीच पुराने वर्चस्व विवाद का परिणाम है। हालांकि, फायरिंग के कारणों और आरोपियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

खान सर की कोचिंग की क्‍या है खासियत?

खान सर पटना में ‘खान सर एकेडमी’ का संचालन करते हैं, जहां SSC, Railway, BPSC और UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। वे देशभर में अपने अनोखे पढ़ाने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं।इसके अलावा इनकी कोचिंग में बहुत कम फीस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाया जाता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts