बांदा। सोमवार को पुलिस लाइन बांदा में मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई । गौरतलब हो कि पुलिस लाइन बांदा में तैनात उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी सोरों थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे एवं आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे । कल पुलिस लाइन में अचानक चक्कर आने से गिर गए जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल बांदा लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । आज पुलिस लाइन बांदा में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव सहित पुलिस परिवार के साथियों द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई । उन्होने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का आश्वासन दिया तथा अश्वस्त किया की दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है ।















