आईपीएल 2024 को शुरू होने में अभी 17 दिन का समय बचा हुआ है,फैंस के बीच आईपीएल का खुमार पूरी तरह से चढ़ रहा है। वहीं खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।इस बीच आईपीएल के आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बड़ा बयान दिया है और फैंस से एक बड़ी अपील किया है। हार्दिक के इस बयान की फैंस के बीच चर्चा बहुत तेज है और उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Hardik Pandya ने फैंस से कही बड़ी बात
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2024 (IPL 2024) की नीलामी के ठीक पहले ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मे वापसी किया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाईजी ने उन्हे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हटाकर उन्हे टीम का कप्तान घोषित किया गया था। जिसके बाद हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के टीम प्रबंधन की खूब आलोचना हुई थी। अब आईपीएल 2024 के शुरू होने के ठीक पहले हार्दिक ने फैंस से खास अपील किया है। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा की,,
“मुंबई इंडियंस में वापसी करना ऐसा लगता है जैसे वापस वहीं आ गया हो जहां से यह सब शुरू हुआ था। एक युवा लड़के के रूप में बड़ौदा में मेरी यात्रा से लेकर मुंबई तक, इस शहर ने मुझे बहुत सिखाया है, मुझमें विनम्रता और लचीलापन पैदा किया है। शहर का प्यार और शिक्षाएँ मेरे लिए अमूल्य हैं, जिन्होंने मुझे आज एक क्रिकेटर बनाया है। मुंबई हमेशा आपको बेहतर बनने के लिए चुनौती देती है और अब आईपीएल के साथ, मैं 2 साल बाद घर लौटा हूं।”
उन्होंने फैंस से आईपीएल 2024 में पहले की तरह समर्थन करने के लिए अपील करते हुए कहा की,,
“बड़ौदा से आते हुए, जब मैं 2015 आईपीएल को याद करता हूं तो यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था। वह वर्ष मेरे करियर में महत्वपूर्ण था। अनुभवी खिलाड़ियों के बीच मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। जब आपको इतने बड़े मंच पर इतने स्थापित खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है तो आपकी जिंदगी बदल जाती है। मैं इतना भाग्यशाली था कि मैं नॉकआउट खेलों में बड़े पैमाने पर योगदान देने में सक्षम हुआ। महत्वपूर्ण नॉकआउट खेलों के दौरान दो ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीतना अवास्तविक था। इसने मेरे लिए एक असाधारण यात्रा की शुरुआत की, यह एक ऐसा अध्याय है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।”















