भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। कंपोजिट स्कूल डूंगर में स्कूल के प्रभारी प्रधान अध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत हाथ धुलाई दिवस आयोजित किया गया। जिसमें पौधों को पानी दिया गया तथा संगीत के माध्यम से प्रेरित होकर बच्चों ने साबुन से अच्छी तरह हाथ धोकर भोजन ग्रहण किया। हाथ धोते समय पानी बर्बाद न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। स्कूल के प्रभारी प्रधान अध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता की ओर एक कदम है। स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 1 सितंबर से 15 सितंबर तक होगा। इस महत्वपूर्ण अभियान का उद्देश्य हमारे समाज में स्वच्छता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं स्वस्थ और खुशहाल जीवन का भी आधार है। स्वच्छता का महत्व समझें और अपनाएं। अपने आसपास की जगह को स्वच्छ बनाएं। कूड़ा कचरा सहजने के सही तरीकों को अपने तथा प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें और पुनः प्रयोग करें। स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के दौरान हम सभी को मिलकर एक स्वच्छ और हरे भरे भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। आपकी छोटी छोटी कोशिशें भी बड़े बदलाव का हिस्सा बन सकती है। स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं बल्कि लोगों की सहभागिता से अधिक से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त स्कूल वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण कराना भी है।























































