2025 में हज यात्रा में शामिल होने के इच्छुक हैं, तो यह सूचना आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, जिन लोगों ने 23 सितंबर तक हज के लिए आवेदन नहीं किया, उनके लिए एक और सुनहरा अवसर है।आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर रख दी गई है, यानी कल तक आवेदन किया जा सकता है। जो भी इच्छुक लोग इस हेतु आवेदन करेंगे, उनके पासपोर्ट की वैधता 5 जनवरी, 2026 तक होनी चाहिए। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हुई थी।
ऐसे करें आवेदन
पहले हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 23 सितंबर कर दिया गया। अब एक बार फिर आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति हज की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।यदि आप 2025 में हज यात्रा में शामिल होने के इच्छुक हैं, तो यह सूचना आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, जिन लोगों ने 23 सितंबर तक हज के लिए आवेदन नहीं किया, उनके लिए एक और सुनहरा अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर रख दी गई है, यानी कल तक आवेदन किया जा सकता है। जो भी इच्छुक लोग इस हेतु आवेदन करेंगे, उनके पासपोर्ट की वैधता 5 जनवरी, 2026 तक होनी चाहिए। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हुई थी।
यदि कोई महिला बिना महरम के हज यात्रा पर जाना चाहती हैं, तो उनकी आयु सीमा 45 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है। ऐसी महिलाएं अकेले या पांच महिलाओं के समूह के साथ आवेदन कर सकती हैं। वहीं, 65 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं अकेले आवेदन नहीं कर सकती हैं; उनके साथ किसी न किसी का होना आवश्यक है। इसके अलावा, अगर पति-पत्नी की आयु 65 वर्ष से अधिक है, तो वे अपने साथ दो सहयोगियों को लेकर ही हज यात्रा पर जा सकते हैं।























































