सरकार के GST पर बड़े फैसले का सीधा असर आज शेयर बाजार में देखने को मिला.इस फैसले के बाद आज प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार रैली आई. गुरुवार सुबह बीएसई सेंसेक्स 888.96 अंक यानी 1.10% चढ़कर 81,456.67 पर पहुंच गया.
वहीं, एनएसई निफ्टी 265.70 अंक यानी 1.08% उछलकर 24,980.75 पर ट्रेड कर रहा था.
जीएसटी काउंसिल ने बुधवार को टैक्स स्ट्रक्चर को आसान बनाने का एलान किया और कहा कि 22 सितंबर 2025 से नया GST स्ट्रक्चर लागू होगा. इसमें सिर्फ तीन स्लैब होंगे 5%, 18% और 40%. इस फैसले का फायदा आम लोगों को मिलेगा क्योंकि 396 प्रोडक्ट्स पर टैक्स घटा दिया गया है.















