मंत्री के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंज उठा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया।

यात्रा में कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के साथ देश की एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी देते हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts