शाहपुर। कस्बे में सकल जैन समाज ने अनन्त चतुर्दशी और आचार्य शांति सागर छाणी जी महाराज के दीक्षा दिवस के अवसर पर एक भव्य रथयात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने ध्वजारोहण कर किया।
इस मौके पर सीडीओ ने जैन समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज सत्य, अहिंसा और त्याग का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने बताया कि इस समाज की सबसे बड़ी विशेषता इसका अनुशासन और संस्कारों को सर्वोपरि मानना है। उन्होंने आचार्य शांति सागर छाणी जी महाराज के जीवन से हमें संयम, कर्तव्यनिष्ठा और लोक कल्याण की प्रेरणा लेने की बात कही।रथयात्रा पदम प्रभु जिनालय से शुरू हुई। स्वर्ण रथ में श्रीजी की मूर्ति को रिखब दास जनेश्वर दास जैन के परिवार के सदस्य लेकर बैठे। रथ के सारथी सतीश चंद्र जैन थे, जबकि सौधर्म इंद्र उमंग जैन और दीपक जैन बने। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने कई जगहों पर श्रीजी की आरती की।श्री शांतिनाथ जिनालय में आयोजित कार्यक्रम में मंगलाचरण पुनीत जैन ने किया। इस दौरान स्वर्ण कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया गया और शांति धारा भी हुई। आचार्य श्री के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन बालेश जैन और ललित जैन ने किया।
रथयात्रा को सफल बनाने में मदन लाल जैन, जिवेन्द्र जैन, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, ललित जैन, अभिषेक जैन मीशू, वैभव जैन, हर्षित जैन, अमित जैन, विक्की जैन, पारस जैन, आगम जैन और ऋषभ जैन जैसे अनेक श्रद्धालुओं का योगदान रहा।















