मुज़फ्फरनगर:बाल कार्निवाल 2024 का में भव्य शुभारंभ

मुज़फ्फरनगर के आर्यपुरी स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बाल कार्निवाल – 2024 की शुरुआत 10 नवम्बर को एक भव्य समारोह के साथ हुई। मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनय कुमार द्विवेदी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया, और किशोरों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी का अभिनंदन किया।

शुभारंभ के अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश श्री अंजनि कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रीतिश सचदेवा, और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती कविता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्निवाल में संस्था में निरुद्ध किशोरों ने योग और मेडिटेशन का प्रदर्शन किया, और महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित लघु नाटिका का आयोजन किया, जिसे सभी ने सराहा।

किशोरों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ एक प्रेरणादायक प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम का संचालन राजकीय सम्प्रेक्षण गृह की प्रबन्धन समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन संस्था प्रभारी श्री मोहित कुमार द्वारा किया गया।इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यापक मो शारिक, राकेश राठी, सीमा, दीपा, और स्टाफ सदस्य प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, नीरज कुमार, सुरजीत समेत सभी प्रतिभागियों का विशेष योगदान रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts