मुजफ्फरनगर के होटल पल्लासा में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के मुजफ्फरनगर चैप्टर का भव्य शुभारंभ और पदभार ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, उद्यमियों और जैन समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अक्षय जैन को मुजफ्फरनगर चैप्टर का अध्यक्ष घोषित किया गया। उनके नेतृत्व में शाशांक जैन उपाध्यक्ष, सी.ए. अजय कुमार जैन मुख्य सचिव, राजीव जैन संयुक्त सचिव और राजेश जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए। महिला विंग में आशिमा जैन अध्यक्ष और दिव्या जैन उपाध्यक्ष, नीना जैन द्वितीय उपाध्यक्ष, अनुपमा जैन मुख्य सचिव तथा शालिनी जैन संयुक्त सचिव बनीं। युवा विंग में सम्यक जैन अध्यक्ष और आराध्य जैन मुख्य सचिव बने।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल थे, जबकि विशेष अतिथियों में भाजपा नेता गौरव स्वरूप, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और रॉयल बुलेटिन के प्रधान संपादक अनिल रॉयल शामिल थे। मंच से रमन जैन, ललित जैन, श्रीपाल जैन और हिमांशु जैन सहित कई JITO बोर्ड सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। मेरठ, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत अन्य चैप्टरों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
JITO समाज में शिक्षा, चिकित्सा, आवास और व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करता है और युवाओं में ज्ञान, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का काम करता है। भारत में इसके 87 और विदेशों में 42 चैप्टर सक्रिय हैं। समापन पर अक्षय जैन ने भावी योजनाओं का विवरण देते हुए समाज के हर वर्ग तक सहयोग पहुँचाने का संकल्प लिया और सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्य सचिव सी.ए. अजय कुमार जैन ने भी अतिथियों, पत्रकारों और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। समारोह की सफलता में अंकित जैन, पंकज जैन, आशीष जैन, नमन जैन, प्रवीण जैन, मनोज जैन, विपुल जैन और संजीव जैन सहित अनेक समाजसेवियों का योगदान रहा।
















