आनलाइन उपस्थिति प्रणाली को लेकर ग्राम पंचायत सचिवो ने जताया विरोध

बबेरू/ बांदा। ब्लाक परिसर में काली पट्टी बांधकर पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को लेकर विरोध जताया है। वही मांगे पूरी न होने पर दी जोरदार आंदोलन की चेतावनी दिया।आनलाइन उपस्थिति प्रणाली एवं मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों के थोपे जाने से नाराज पंचायत सचिवों ने ब्लाक कार्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया 4 दिसंबर तक प्रदेश व्यापी सांकेतिक सत्या ग्रह आंदोलन की घोषणा की। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने संयुक्त रूप शासन को पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर सरकार द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय लेने से नाराज दोनों संबंधों के पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण आंदोलन का निर्णय लिया है बताया कि 4 दिसंबर तक विकास करो में काली पट्टी बांध का सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे इस दौरान सचिव अरविंद कुमार यादव सचिन अर्जुन सिंह कमल यादव दिग्विजय अजय सिंह ओंकारेश्वर धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts