तहव्वुर राणा केस में सरकार ने नियुक्त किया विशेष वकील, नरेंद्र मान को मिली आतंकवादी को सजा दिलाने की जिम्मेदारी

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के खिलाफ भारत सरकार ने कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है। इस केस में अब वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र मान को सरकारी वकील नियुक्त किया गया है। नरेंद्र मान को आतंकवाद जैसे गंभीर मामलों में लंबे अनुभव के लिए जाना जाता है और अब उन्हें राणा को अदालत के जरिए फांसी की सजा तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि यह नियुक्ति भारत की ओर से इस मामले में न्याय दिलाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। राणा पर आरोप है कि उसने आतंकी डेविड कोलमैन हेडली की भारत यात्रा में मदद की थी, जिसने बाद में 2008 के हमलों की साजिश में अहम भूमिका निभाई। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि नरेंद्र मान कैसे इस हाई-प्रोफाइल केस को अंजाम तक पहुंचाते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts