पुल हादसों पर गरजे गडकरी, लापरवाह अफसर-ठेकेदारों पर सख्ती की चेतावनी

वडोदरा (गुजरात)। वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इस हादसे ने देशभर में पुल निर्माण की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि वह काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के पीछे लग गए हैं।

गडकरी ने तीखे लहजे में कहा, “ठोकूंगा मैं तो, अब कोई बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने साफ किया कि पुलों की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश के अलग-अलग हिस्सों में पुल टूटने और गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गडकरी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, वरना परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts