फलों के बीज भी हैं पोषण का खजाना, फेंकने की न करें गलती,

फल खाते हैं और इसके बीज अक्सर फेंक देते हैं तो शायद ये आपकी गलती हो सकती है. दरअसल कुछ फलों के बीज आपकी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में भी हेल्पफुल होते हैं. इन बीजों में गुड फैट्स से लेकर प्रोटीन, फाइबर समेत कई विटामिन-मिनरल्स भी पाए जाते हैं. आप बीजों का यूज सिर्फ पौधा उगाने के लिए ही नहीं कर सकते हैं, बल्कि इन्हें खा भी सकते हैं. बादाम से लेकर अखरोट और काजू जैसे नट्स भी फलों के बीज ही होते हैं. तो चलिए जान लेते हैं फलों के कुछ बीजों के बारे में जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.नेचर ने हमें वो सब दिया है जो लाइफ को बेहतर बनाने के लिए जरूरी होता है. हेल्दी रहने से लेकर स्किन और बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी सभी रिसोर्स नेचुरली मौजूद हैं. बस कई बार हमें पता नहीं होता है और कुछ चीजों को खराब समझकर फेंक देते हैं. चलिए जान लेते हैं कि कौन से फल के बीज भी खाए जा सकते हैं और इसमें कितने पोषक तत्व होते हैं.

तरबूज के बीज

मार्केट में तरबूज के बीज काफी अच्छे दामों पर मिलते हैं. इसकी वजह है कि इनमें न्यूट्रिएंट्स की अच्छी मात्रा होती है, लेकिन जब हम समर सीजन में मार्केट से तरबूज खरीदकर लाते हैं तो खाने के दौरान इन बीजों को थूकते जाते हैं. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, तरबूज के बीजों में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है. ये कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, मैग्नीज, फोलेट और फैटी एसिड्स का भी सोर्स होते हैं.

खरबूज के बीज

भारतीय घरों में मम्मियां अक्सर खरबूज के बीजों को निकालकर पल्प से अलग कर लेती हैं और धोकर सुखा लेती हैं. इसके बाद इन बीजों को बड़े शौक से बड़े से लेकर बच्चे तक खाते हैं. दरअसल हमारे बड़े जानते हैं कि ये बीज स्वाद के साथ ही पोषण से भरपूर हैं. इसी वजह से खरबूजे के बीज का आटा भी बनाया जाता है, जिसका यूज कई चीजों जैसे केक आदि को बनाने में किया जाता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, इसमें प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस पोटेशियम, मैग्नीशियम, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट (अच्छी मात्रा), ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है.

जामुन के बीज

बेसिकली गर्मी और मानसून के मौसम में आने वाला फल जामुन, अमूमन सभी को पसंद होता है. ये सीजनल फल न्यूट्रिएंट्स रिच होता है, लेकिन इसके बीज अक्सर फेंक दिए जाते हैं. हालांकि जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई हो जाता है, उन्हें पता होगा कि जामुन के बीज कितने फायदेमंद होते हैं. दरअसल बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अपनी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जामुन के पाउडर का सेवन करते हैं. पबमेड के मुताबिक, जामुन के साथ ही इसके बीज में नेचुरल कॉम्पोनेंट्स जैसे एंथोसायनिन और फेनोलिक कंपाउंड होता है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं,

जैकफ्रूट यानी कटहल के बीज

कटहल भी एक फ्रूट है, जिसे कई जगहों पर सब्जी की तरह भी खाया जाता है. खासतौर पर उत्तर भारत में कच्चे कटहल की सब्जी बनाई जाती है. पका हुआ कटहल खाने में काफी मीठा और क्रीमी टेक्सचर वाला होता है. इसके बीज भी न्यूट्रिएंट्स का खजाना हैं. हेल्थ लाइन के मुताबिक, कटहल के बीजों में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर समेत आयरन भी पाया जाता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts