सूजडु में नादिर राणा के आवास पर हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर,

हसन नर्सिंग होम के सौजन्य से ग्राम सूजडु में समाजसेवी एवं लेखक नादिर राणा के आवास पर एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ सूजडु के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित हाजी मुस्ताक शेख ने फीता काटकर किया। शिविर में नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अलमास रियाज (MBBS, MD) और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आयशा खालिद (MBBS, MD) ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां प्रदान कीं। समाजसेवी नादिर राणा ने चिकित्सकों के सेवाभाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि आज के समय में गरीब और वंचित वर्ग को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत पुनीत कार्य है। उन्होंने आशा जताई कि इस तरह के शिविर निरंतर आयोजित होते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से  शुहेल अहमद, मुशीर अहमद, परवेज राणा, शहजाद राणा, अलबाब, डॉ. अब्दुल्ला आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं उद्घाटनकर्ता हाजी मुस्ताक शेख  को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts