मुजफ्फरनगर के रामपुरी गेट पर कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।अंजू अग्रवाल ने इस मौके पर शिवभक्त कावड़ियों की सेवा को सबसे पुण्य कार्य बताया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर हजारों कावड़िये दूर-दराज़ से यात्रा पर निकलते हैं, ऐसे में उनकी सेवा करना एक महान सामाजिक और धार्मिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस शिविर में की गई व्यवस्थाएं काबिले तारीफ हैं और इससे क्षेत्र की सकारात्मक छवि भी निखरती है।सेवा शिविर में कांवड़ियों के लिए जलपान, प्राथमिक उपचार, विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। रास्ते से गुजरने वाले शिवभक्तों को फल, शीतल पेय एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गई है।इस कार्यक्रम में प्रमोद पाल, रवि पाल, रविंद्र पाल, शिव कुमार, डॉक्टर अनिरुद्ध सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक, आयोजक एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर की व्यवस्था को सफल बनाने में योगदान दिया। शिविर स्थल पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।यह सेवा शिविर न केवल शिवभक्तों के लिए सहारा बना है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की मिसाल भी पेश कर रहा है। श्रावण मास के इस पावन माह में ऐसे आयो















