भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी के बीच सपा के दिग्गज नेता पूर्व सांसद क़ादिर राणा के आमंत्रण पर पत्रकारों व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ ने मैंगो पार्टी व लंच पर पूर्व सांसद कादिर राणा के साथ संवाद को बढ़ाया गया। पूर्व सांसद क़ादिर राणा ने अपने आवास पर पहुंचे सभी पत्रकार बन्धुओ व पार्टी के प्रमुख नेताओं कार्यक्रताओं का स्वागत किया।

इस अवसर पर सभी ने मैंगो पार्टी व लंच का स्वाद लेते हुए एकदूसरे से संवाद को आगे बढ़ाया। पूर्व सांसद क़ादिर राणा ने इस अवसर पर कहा कि वह प्रत्येक जाति वर्ग का हमेशा सम्मान करते है पत्रकार बन्धु समाज का महत्वपूर्ण पहलू व जनता की बात को पूरे समाज मे सकारात्मक पहुंचाने का एकमात्र महत्वपूर्ण माध्यम है इसलिए वह पत्रकार बन्धुओ व पार्टी नेताओं के बीच लगातार संवाद को बढ़ाने की कोशिश करते रहते है। उक्त कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बोबी,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व मंत्री राजकुमार यादव,महेश बंसल,मुफ़्ती जुल्फिकार,सपा नेता साजिद हसन,अब्दुल्ला राणा,वसी अंसारी एडवोकेट,गौरव जैन,असद पाशा, सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,विनय पाल प्रमुख, सरताज राणा,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, दीपक त्यागी बॉबी सभासद शौकत अंसारी,अलीम सिद्दीकी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह खालसा, रागिब कुरैशी,सपा नेत्री दीप्ति पाल,सरदार तरनजीत सिंह,शायर मास्टर अल्ताफ,डा इसरार अल्वी,डॉ नूर हसन उमर खान शशांक त्यागी सत्यवीर त्यागी मुनीर प्रधान सलीम अंसारी शमशाद अहमद दिलशाद अंसारी नईम अंसारी सलमानी,संदीप धनगर,दर्शन सिंह धनगर,टीटू पाल रमन,नियाज हैदर,अताउर रहमान,डॉ नरेंद्र सैनी,इनाम इलाही त्यागी एडवोकेट, कृष्ण पाल सिंह पाल, डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट, राजबल राणा एडवोकेट,नासिर खान,ब्रजेश कुमार, इंतजार अंसारी,अफ़ज़ल खान,मौ मुर्सलीन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।















