सहकारी बैंक कर्मचारियों के प्रांतीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन

मुजफ्फरनगर में आयोजित जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठनकोआपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेशका दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के 30 जिला सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथसाथ चार राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सहकारी बैंकों और उनमें कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन मंथन किया गया।अधिवेशन के पहले दिन सहकारी बैंकों की वर्तमान स्थिति, कर्मचारियों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। दूसरे दिन डेलीगेट सेशन रखा गया, जिसमें अलगअलग जिलों के प्रतिनिधियों ने खुलकर अपने विचार रखे। प्रतिनिधियों ने सहकारी बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती, जिला स्तरीय बैंकों के मर्जर, कर्मचारियों को समान वेतनमान और सेवानिवृत्ति पर पेंशन की सुविधा की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही आउटसोर्सिंग की प्रथा पर रोक लगाने और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का मुद्दा भी सामने आया।अधिवेशन में वैश्विक और राष्ट्रीय घटनाक्रम, आर्थिक परिदृश्य, बैंकिंग उद्योग की चुनौतियों और सहकारिता की बदलती परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने जिला सहकारी बैंकों के कामकाज में विभागीय हस्तक्षेप, भ्रष्टाचार और भाईभतीजावाद की राजनीति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार द्वारा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों को चार नई श्रम संहिताओं में बदलने के फैसले को भी गलत बताया।दो दिनों की चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें जिला सहकारी बैंकों में मानव संसाधन की कमी दूर करने के लिए नई भर्ती, पुरानी सेवा लाभ बहाल करने, वर्ग-1 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान देने, सहकारी समिति अधिनियम 1965 और नियमावली 1968 सहित अन्य पुराने कानूनों को समाप्त कर नए कानून बनाने की मांग शामिल रही। इसके अलावा, एक जिला सहकारी बैंक से दूसरे में कर्मचारियों के आमेलन, कर्मचारियों की प्रोविडेंट फंड राशि मुख्यालय को भेजने और कर्मचारियों को अनुग्रह पेंशन देने के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किए गए।अधिवेशन के दूसरे दिन अंतिम सत्र में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया। मुजफ्फरनगर से अशोक कुमार शर्मा को संरक्षक और यशवीर सिंह को संयुक्त महामंत्री चुना गया। फतेहपुर से बिजेंद्र स्वरूप सिंह अध्यक्ष, सीतापुर से .एन. सिंह महामंत्री, मेरठ से महिपाल शर्मा, मुरादाबाद से अजयपाल यादव और बिजनौर से सतेंद्र शर्मा को उपमंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी अगले तीन वर्षों के लिए चुनी गई है।मुजफ्फरनगर यूनिट द्वारा अधिवेशन में आए प्रतिनिधियों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। आयोजन को सफल बनाने में यूनिट अध्यक्ष योगेश कुमार के साथ हिमांशु तोमर, संदीप श्रीवास्तव, शिवकुमार, राजीव तोमर, विकास आर्य, चुन्नीलाल, अनित सैनी, लालती कुशवाहा, सरोज बाना, संतोष कुमार पांडे, कपिल कुमार, बाबू सिंह, बदन सिंह, सलेख चंद, ब्रिज मोहन, सुरजीत वर्मा, विनोद कुमार और नौबहार सिंह का विशेष योगदान रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts