अलवर के नवाबपुरा मोहल्ले स्थित स्वामी गंगाधर गुरुद्वारे में खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट की ओर से लगाए गए वाटर कूलर का लोकार्पण वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पुरुषार्थी समाज सदैव समाज सेवा और प्रभु सिमरन में अग्रणी रहा है, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने गुरुद्वारे में कीर्तन में भाग लेकर लंगर भी किया।ट्रस्ट की ओर से दौलत राम हजरती और कृष्ण कुमार हजरती ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मंत्री का स्वागत किया। इनमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र तनेजा, नेक कमाई फाउंडेशन के मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा और सौरभ कालरा, जिला पुरुषार्थी समिति और अपना घर आश्रम से अशोक आहूजा, पंजाबी खत्री एकता मंच से राजू धवन, तांगा स्टैंड रामलीला से हरिकिशन खत्री, कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्यभान यादव सहित मनोहर झाम, तिलक झाम, अशोक राजा जोशी, धर्मेन्द्र अदलक्खा, जगदीश गिज्जा और आशीष तनेजा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में दौलत राम हजरती ने सभी का आभार व्यक्त किया।















