पुरकाजी: राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत लोकनृत्य प्रतियोगिता

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित लोकनृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करने के लिए विनीत नवल (कक्षा 9), ओम सैनी (कक्षा 9), रचित (कक्षा 8), और रोहिणी (कक्षा 8) ने भाग लिया। कॉलेज की प्रधानाध्यापक प्रीति चौधरी ने बताया कि इन विद्यार्थियों की तैयारी में अध्यापिका साक्षी देशवाल का विशेष योगदान रहा।शिक्षा विभाग द्वारा विजेता टीमों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य किशोर लड़कों और लड़कियों को नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने, बाल यौन शोषण की निंदा करने, बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने और निरक्षरता उन्मूलन के लिए जागरूक करना था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts