बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चिल्ला पुलिस द्वारा बसों-ट्रेनों में सवारी बनकर चोरी करने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि जनपद चित्रकूट के थाना सरधुआ क्षेत्र के रहने वाले जितेन्द्र पुत्र विष्णुदत्त ने 20 अगस्त 25 को थाना चिल्ला पर सूचना दी कि बांदा से दोहतरा जाते समय बस में अज्ञात लोगों द्वारा उसके बैग से सोने आभूषण आदि चोरी कर लिए है । जिसके सम्बन्ध में थाना चिल्ला पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में 3 सितंबर 25 की रात्रि को गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना चिल्ला पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि सुहुरपुर मोड रोड पर बस से पांच व्यक्ति उतरे हैं जिनमें तीन पिठ्ठू बैग लिए है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस से खुदको घिरता देख उनमें से एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने कि नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस द्वारा आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए 05 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया तथा तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 24.760 ग्राम बटननुमा पीली धातु व 203.770 ग्राम गोल चपटीनुमा सफेद धातु सहित 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ । अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया की 13 अगस्त 25 को बांदा से चिल्ला की ओर जाने वाली बस में चोरी की घटना को अंजाम दिया था । जिसके संबंध में थाना चिल्ला पर अभियोग पंजीकृत है । जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि हुआ कि गिरोह के सदस्य सामान्य सवारियों की तरह बसों और ट्रेनों में सफर करते थे । सफर के दौरान ये शातिर अपराधी महिला यात्रियों को चिन्हित कर उनके बैग व अन्य सामान पर नजर रखते थे । मौका पाते ही वे नगदी, जेवरात व कीमती सामान चोरी कर लेते और अगले स्टॉप पर उतरकर फरार हो जाते थे । चोरी किए गए सामान को यह गिरोह आपस में बांट लेते थे । गिरफ्तार अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं मुकदमे पंजीकृत हैं । अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का संकलन किया जा रहा है तथा इसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवकुमार पुत्र मोहनलाल निवासी जैतापुर थाना औरइया जनपद औरइया,धर्मेंद्र कुमार जाटव पुत्र बिहारीलाल निवासी नगला बीरबल थाना बड़पुरा जनपद इटावा,अमर सिंह पुत्र दीपचन्द्र निवासी रनिया खजीरी थाना चकर नगर जनपद इटावा, मुन्ना वर्मा पुत्र दुर्जन वर्मा निवासी डबरा थाना कोतवाली देहात जनपद ग्वालियर व दीनदयाल कोरी पुत्र कोदे कोरी निवासी गोपालगंज थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी हैं।















