अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार.

बांदा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” को कालिंजर पुलिस ने बड़ी कामयाबी दिलाई। देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने सिर पर बोरी में गांजा लेकर जा रही एक महिला तस्कर को दबोच लिया। रात थाना कालिंजर पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गिरधरपुर मोड़ के पास एक महिला सिर पर प्लास्टिक की बोरी लेकर संदिग्ध हालत में जा रही है। पुलिस ने तुरंत महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर घेराबंदी की। चेकिंग में महिला के सिर पर रखी बोरी से 7 किलो 900 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में महिला ने अपना नाम मिनसारी बाई पत्नी रुजेन्द्र बताया। वह महुआखेड़ा,थाना शाहनगर, जिला पन्ना, मध्य प्रदेश की रहने वाली है।पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे कोर्ट में पेश किया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘ऑपरेशन ईगल’ लगातार चलाया जा रहा है।कालिंजर पुलिस ने अच्छी कार्रवाई की है। अंतर्राज्यीय तस्करों पर हमारी पैनी नजर है। नशे का धंधा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts