पीएम आवास को लेकर जारी रहा अनशन

बबेरू/बांदा। ग्राम पंचायत पल्हरी मे पात्र व्यक्तियो को प्रधानमंत्री आवास का सर्वे न करने से नाराज ग्रामीणों ने तहसील प्रांगण मे क्रमिक अनशन 20 वे दिन भी जारी रहा कहा कि तीन दिन मे भीतर समस्या का समाधान नही होता आमरण अनशन शुरू कर देंगे।ग्राम पंचायत पल्हरी गांव के ग्रामीण बसन्त लाल के नेतृत्व मे आघा सैकडा ग्रामीणों ने तहसील प्रांगण मे 20 वे दिन भी क्रमिक अनशन ग्रामीण बैठे रहे प्रधानमंत्री आवास में सर्व नहीं किया गया उनका तत्काल सर्वे व सत्यापन किया जाए जिन अपात्र व्यक्तियो का सर्वे व सत्यापन किया गया है उनकी जांच कराकर आवास सूची से नाम हटाए जाएं प्रधानमंत्री आवास में अपात्र लोगों का सर्वे व सत्यापन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए हमारी समस्या का समाधान नही किया जाता तब तक अनशन जारी रहेगा।इस दौरान रामचन्द्र रामबाबू जगदीश मुहम्मद खाँ शिवप्रसाद आशीष बाबूलाल सुमन देवी शोभा सुनीता ऊषा देवी रामप्यारी रमकलिया अवधेश बच्चा प्रसाद सहित आधा सैकडा ग्रामीण मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts