किसान नेता डल्लेवाल ने 126 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल,

​किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने को 131 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। यह निर्णय फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की महापंचायत के दौरान लिया गया। डल्लेवाल ने सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर सरकार बातचीत का दिखावा करती है, जबकि दूसरी ओर किसानों की मांगों को नजरअंदाज करती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भूख हड़ताल समाप्त करने के बावजूद, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। ​

इससे पहले, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डल्लेवाल से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की थी, यह बताते हुए कि सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच अगली बातचीत 4 मई को निर्धारित है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts