मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का विदाई समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से सेवा निवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक नापु राजेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी और उनकी लंबे समय से पुलिस विभाग को दी गई निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की।

विदाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजेन्द्र सिंह ने अपने कार्यकाल में पुलिस विभाग के कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए न केवल विभाग की गरिमा को बढ़ाया बल्कि जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि भी स्थापित की। उनके इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट किए गए और उनके आगामी जीवन को सुखद एवं समृद्ध बनाने की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के परिजन भी मौजूद रहे। सभी ने उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके स्वास्थ्य, खुशहाली तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस भावुक क्षण में जहां एक ओर साथी पुलिसकर्मी अपने सहकर्मी को विदा करते हुए गर्व महसूस कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर भावनात्मक माहौल भी देखने को मिला।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts