अलवर जिले के रैणी उपखंड के डेरा गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को बिजली के पोल से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो 31 मार्च 2025 को वायरल हुआ था, हालांकि इसकी पुष्टि चैनल द्वारा नहीं की गई है।
मृतक की पहचान चांदपुर निवासी धीरज बैरवा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, धीरज अपने चाचा प्रकाश चंद के साथ डेरा गांव आया था, जहां कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल धीरज को पहले रैणी चिकित्सालय ले जाया गया, फिर अलवर और अंत में जयपुर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर रैणी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।















