भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। ना कोई राजनीति का लालच ना किसी बात का लालच लेकिन फिर भी हज़ारों किलोमीटर दूर से भी फ़ैज़ुद्दीन सिद्दीक़ी बुढ़ाना के ग़रीब लोगो का ख़याल रखना कभी नहीं भूलते हैं । लिहाज़ फाउंडेशन के अध्यक्ष फ़ैज़ुद्दीन सिद्दीक़ी किसी भी धर्म का त्यौहार हो वह हमेशा ग़रीबों का ख़याल रखते हैं और जमकर लोगो की मदद करते हैं । ईद हो दिवाली हो या कोई भी त्यौहार हो वह हमेशा बढ़ चढ़कर बिना लालच के ग़रीबों का त्योहार बड़ी ख़ुशी के साथ मनवा देते हैं । वैसे तो पिछले बीस सालों से फ़ैज़ुद्दीन सिद्दीक़ी समाज सेवा अपने दम पर करते हैं लेकिन अब जबकि वह मुंबई हैं वहाँ से बैठ कर भी ग़रीबों के ईद मनाने के सपनों को पूरा कर रहे हैं । जहां लोग एक रुपये की मदद करने के नाम पर लाखों रुपये की पब्लिसिटी अखबारो के माध्यम से हो या फ़ेसबुक या वॉटसॉप से प्राप्त कर समाज को गंदा संदेश देते हैं वही फ़ैज़ुद्दीन हमेशा लोगो की मदद करते आये हैं और कभी अपना एक फोटो भी किसी सोशल मीडिया या अख़बार में नहीं डालते हैं । उनकी संस्था लिहाज़ फाउंडेशन हमेशा सामाजिक काम में आगे रहती है । पहले लॉकडाउन में ये अकेले ऐसे इंसान थे जिन्होंने बहुत लोगो की बड़ी बड़ी मदद की और कभी एक फोटो तक कहीं नहीं डाला बल्कि इन्होंने उन लोगो के मुँह पर करारा तमाचा भी मारा था जो एक मास्क देने के लिए पुलिया पर मेज़ कुर्सी लगा कर फ़ेसबुक पर हर रोज़ फोटो अपलोड करते थे ।जहां कुछ संस्थाएँ चंदा इकट्ठा कर ग़रीबों की मदद करने का ढोंग करते हैं वही फ़ैज़ुद्दीन की संस्था लिहाज़ फाउंडेशन अकेले सब पर भारी पड़ती है और कभी कोई फोटो पोस्ट भी नहीं करती । मैं ऐसे महान इंसान को दिल से सलाम करता हूँ । आज भी ईद के लिए फ़ैज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने कई सौ लोगो को ईद की किट भेज कर सराहनिये काम किया है । मैं अल्लाह से दुवा करता हूँ की फ़ैज़ुद्दीन सिद्दीक़ी को ऐसे ही हौसला मिलता रहे ताकि ग़रीब लोगो को कुछ राहत मिल सके ।















