Faiz Fazal take retirement from professional cricket vidarbha player debut in ms dhoni captaincy। खेला सिर्फ एक ODI मैच, धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू; अब इस प्लेयर ने किया संन्यास का ऐलान

Faiz Fazal- India TV Hindi

Image Source : FAIZ FAZAL INSTAGRAM
Faiz Fazal

घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी बहुत ही शानदार अंदाज में खेली जा रही है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस समय हरियाणा और विदर्भ के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। लेकिन इस मैच के बीच में ही विदर्भ की तरफ से खेलने वाले फैज फजल ने संन्यास की घोषणा की है। फैज फजल विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। 

फैज फजल ने कही ये बात

फैज फजल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि कल एक युग का अंत होगा जब मैं आखिरी बार नागपुर के मैदान पर कदम रखूंगा। जहां फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मेरी यात्रा 21 साल पहले शुरू हुई थी। ये बेहतरीन सफर रहा है, जो यादगार यादों से भरा हुआ है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। उन्होंने लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम और विदर्भ दोनों की तरफ से खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। क्रिकेट जर्सी को पहनना मुझे हमेशा बहुत गर्व से भर देता है। मेरी प्यारी जर्सी नंबर-24 को विदाई। आप बहुत याद आएंगे। 

जैसे ही एक अध्याय खत्म होता है, दूसरा इंतजार कर रहा होता है। अपने पेशेवर क्रिकेट करियर को अलविदा कहना मुझे भावनाओं से भर रहा है। मैं आगे आने वाले नए रोमांचों को अपनाने के लिए उत्सुकता से उत्सुक हूं।

धोनी की कप्तानी में किया डेब्यू

फैज फजल ने टीम इंडिया के लिए साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे में डेब्यू किया था। उनका ये पहला और आखिरी वनडे मैच था। अपने एकमात्र वनडे मैच में उन्होंने 55 रनों की पारी खेली थी। वह अपने इकलौते वनडे मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते भारतीय प्लेयर हैं। 

ऐसा रहा है करियर

38 साल के ओपनर बल्लेबाज फैज फजल ने 137 फर्स्ट क्लास मैचों में 9183 रन बनाए हैं, जिसमें 24 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 113 लिस्ट-ए मैचों में 3641 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: 

रांची में भी अंग्रेजों की खैर नहीं, दे दनादन बनेंगे रन

IPL इतिहास में इस खिलाड़ी ने फेंके हैं सबसे ज्यादा ओवर, 700 के बिल्कुल करीब

Latest Cricket News

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts