रामपुर जल विद्युत परियोजना में चलाया व्यापक सफाई अभियान

रामपुर जल विद्युत परियोजना (412 मेगावाट) बायल द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ के अंतर्गत आज रामपुर एचपीएस परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह की अगुवाई में पावर हाउस परिसर एवं सतलुज नदी के तट के नजदीक इकाई-2 एवं 3 में आज व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।इस अभियान में परियोजना के विभागाध्यक्षों, पावर हाउस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कामगारों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस स्वच्छता अभियान के तहत सतलुज नदी के किनारे और पावर हाउस साइट से कचरा एकत्रित कर इसका निष्पादन किया गया। परियोजना प्रमुख ने इस सफाई अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कामगारों की सराहना करते हुए भविष्य में भी क्षेत्र में इसी प्रकार स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts