विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई में प्रदर्शनी और सम्मान समारोह, युवाओं को दिया गया हुनर का संदेश

सहारनपुर। शासन के निर्देश पर विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक भव्य कौशल प्रदर्शनी और स्टॉलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुम्बर ने किया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में युवाओं को केवल शिक्षित नहीं, बल्कि कुशल बनाना भी एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने युवाओं को रोजगार योग्य बनाने पर बल देते हुए कौशल विकास विभाग की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

प्रदर्शनी में प्रशिक्षार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न तकनीकी मॉडल प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर जिले के सर्वश्रेष्ठ सेवायोजित 11 प्रशिक्षार्थियों को कौशल यूथ आईकॉन सम्मान से सम्मानित किया गया, जबकि 14 जुलाई को आयोजित रोजगार मेले में चयनित 15 प्रशिक्षार्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

इसके अतिरिक्त, कौशल विकास योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आईटीआई संस्थाओं व उद्योग प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार व रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कार्यदेशक (प्लेसमेंट प्रभारी) दिलशाद अली, प्रबंधक जसविंदर सिंह, प्रिंस गर्ग, अनुदेशक विजय कुमार सहित संस्थान के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts